शहर

Rampur News: महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ और मारपीट, दो सिपाहियों पर FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Rampur News: यूपी के रामपुर में महिला कांस्टेबल के साथ दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ और मारपीट की है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी महिला के मकान में किराए पर रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Image

दो सिपाहियों ने की महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कांस्टेबल से साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई है। हैरानी की बात ये है कि इस घटना को अंजाम देने वाले और कोई नहीं दो पुलिस कांस्टेबल ही है। महिला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये दोनों पुरुष कांस्टेबल महिला कांस्टेबल के मकान में किराए पर रहते हैं। छेड़छाड़ और मारपीट का मामला लेकर महिला कांस्टेबल ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला कांस्टेबल की शिकायत पर केस दर्ज

यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर में शहर कोतवाली का है। महिला कांस्टेबल ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के बारे में एसपी राजेश द्विवेदी से शिकायत की थी। मामले की जानकारी प्राप्त होते ही एसपी ने दोनों पुरुष कांस्टेबलों गर्वित चौधरी और ललित यादव के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि महिला कांस्टेबल अनुसूचित जाति से है। उन्होंने मामले की शिकायत करते हुए बताया कि दोनों कांस्टेबल ने उसके साथ मारपीट की और उस दौरान उसके लिए कई जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया है।

इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी महिला कांस्टेबल के मकान में किराए पर रहते हैं। किसी बात को लेकर इन लोगों में विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते दोनों ने महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट की है। पुलिस ने आगे बताया कि गर्वित चौधरी और ललित यादव दोनों पर महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article