शहर

अमरोहा में दर्दनाक हादसा, दो कारों की टक्कर में चार Youtubers की मौत; परिवार में मचा कोहराम

यूपी के अमरोहा में दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें चार यूट्यूबर्स की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Image

चारों युवकों की फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Amroha Car Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली इलाके में एक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई। यह घटना मनोटा गांव के पास की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई और इसमें चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चारों युवक युट्यूबर थे।

बुलंदशहर के लिए निकले थे चारों युवक

घटना के बाद इसकी जानकारी परिवार को दी गई, जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। ये चारों गजरौला से बुलंदशहर जा रहे थे, तभी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में चारों दोस्त हादसे का शिकार हो गए। यह पूरा मामला अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनौटा पुल के पास का है, जहां रविवार की रात को तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर हो गई और चार युवकों की मौत हुई है, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

चारों युट्यूबर्स की मौत

पुलिस ने बताया कि मरने वाले चारों युवकों के नाम लक्की, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज हैं। वे सभी अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। ये सभी युवक दोस्त थे और यूट्यूब पर वीडियो बनाने का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, ये चारों दोस्त किसी काम से बुलंदशहर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह भयानक हादसा हो गया और चारों की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेज दिया है और उनके परिवार को इस हादसे की जानकारी दी। इसके बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा है। सीओ हदनपुर के मुताबिक, ये हादसा आर्टिका गाड़ी और बोलेरो गाड़ी के बीच टक्कर से हुआ है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article