शहर

Amroha Accident: अमरोहा में ट्रक और टैंकर की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत; आठ घायल

यूपी के अमरोहा में एक टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Amroha Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गुरुवार को रफ्तार का कहर दिखा है। अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के संभस हाईवे पर एक दूध के टैंकर और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। टैंकर और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव टैंकर के अगले हिस्से में जाकर फंस गया। इसके अलावा आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टैंकर में फंसा युवक का शव

बता दें कि टक्कर के बाद युवक का शव टैंकर में फंस गया, जिसके बाद गाड़ी को कटर से काटकर युवक का शव निकाला गया। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद पांच लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस भीषण टक्कर के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। फिलहाल मृतक युवक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article