Death due to Making Reels: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया। इस घटना में दोनों लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि जोल के सोहारी इलाके में मंगलवार शाम चार किशोर नहाने के लिए नहर में गए थे। नहाने के बाद 16 वर्षीय सक्षम ठाकुर रील बना रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर गया।
पुलिस के मुताबिक, ठाकुर की मौत हो गई, जबकि परमार पानी से बाहर आया और उसने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। परमार को पहले एक निजी अस्पताल और फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस दल ने ठाकुर की तलाश के लिए स्वान दस्ते और ड्रोन की मदद ली। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ठाकुर का शव बरामद किया। ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।
