शहर

Video: कार में घुसा 12 फीट का अजगर, वन विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से किया रेस्क्यू

हरिद्वार मे वन विभाग की टीम ने 12 फीट लंबे अजग कर रेस्कयू कर उसे जंगल में छोड़ा। मामला हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर का है, जहां एक स्विफ्ट कार के बोनट में अजगर घुस गया, जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा वन विभाग को दी गई-

Image

हरिद्वार में कार में मिला 12 फीट का अजगर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Haridwar News: हरिद्वार में सांप निकले के कई मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही हरिद्वार में एक कार में 12 फीट का सांप मिला। वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। मामला हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर का है, जहा खड़ी कार के बोनट में अजगर घुस गया, जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा वन विभाग को दी गई। बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल की ओर छोड़ा।

कार में मिला 12 फीट लंबा अजगर

जानकारी के अनुसार हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कल सुबह सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर से स्विफ्ट कार के बोनट में 12 फीट अजगर देखा गया। जिसके बाद इसकी सूचना मिली थी। हमारी टीम के सदस्य संतन सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और कार से के बोनट से अजगर को निकाला और उसे जंगल की ओर रेस्क्यू कर छोड़ दिया गया है। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कैसे स्विफ्ट कार के बोनट में अजगर को निकाला जा रहा है। वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत और सतर्कता से 12 फीट लंबे सांप को निकाला और उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। हरिद्वार में इन दिनों लगातार सांप निकलने का मामले सामने आज रहे हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article