Chitrakoot Road Accident : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक तेज़ रफ्तार डंपर ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती समेत पांच लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, कर्वी स्टेशन की तरफ से रामघाट जा रही सवारियों से भरी सीएनजी ऑटो-रिक्शा की बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गए। इसमें ऑटो सवार युवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चित्रकूट दर्शन के लिए आए थे सभी
फिलहाल, डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। फिलहाल, इसमें पुलिस ने अभी तक तीन लोगों की शिनाख्त कर ली है। इनमें कन्नौज निवासी अखिलेश और अनिरुद्ध और हमीरपुर निवासी निधि शामिल हैं। फिलहाल, अभी दो और मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, मृतक चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए थे, जो हादसे का शिकार हो गए है। बहरहाल, पुलिस ने जांच-पड़ताल कर रही है।
