Uttarakhand News: उत्तराखंड के चकराता थाना क्षेत्र में टाइगर फॉल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जब यह दुर्घटना हुई, उस समय झरने के पानी में करीब 30-35 लोग नहा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, अचानक झरने के पानी के साथ बड़े पत्थर और पेड़ गिर गए, जिसकी चपेट में आकर दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दिल्ली निवासी 58 वर्षीय महिला अल्का, जो अपने परिवार के साथ चकराता घूमने आई थीं, और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
