शहर

Video: इंदौर में लगा अनोखा मेला, उन लोगों का था जिनके सिर पर 'बाल' नहीं

Indore unique fair: बिना बाल के युवकों के साथ ही अन्य लोगों का कहना था कि दिल्ली के सलमान के पास इस तरह का तेल है कि वह तेल यदि एक बार अपने सिर पर लगा ले तो उसमें से अचानक बाल आ जाते हैं।

Image

अनोखा मेला, उन लोगों का था जिनके सिर पर 'बाल' नहीं

Indore unique fair:इंदौर के बाईपास पर एक अनोखा मेला लगा था यह मेला उन लोगों का था जिनके सिर पर बाल नहीं है , और पूरी तरह से गंजे है, जिनके सिर पर बाल नहीं थे वह अपने सिर पर बाल की चाहत में इंदौर के बाईपास स्थित डकाचिया गांव में पहुंचे थे बता दें कि लोगों का कहना था कि दिल्ली के सलमान के पास इस तरह का तेल है कि वह तेल यदि एक बार अपने सिर पर लगा ले तो उसमें से अचानक बाल आ जाते हैं।

वहीं सलमान ने पिछले दिनों दिल्ली में भी इसी तरह का एक कैंप लगाया था और उसमें भी कई लोग अपने सिर पर बाल उगाने की चाहत में वहां पर पहुंचे थे अतः दिल्ली के सलमान के इंदौर के डकाचिया स्थित गांव में पहुंचने की सूचना उन तक पहुंची तो काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे और अपने नंबर की प्रतीक्षा करने लगे तो वहीं कई युवकों का तो कहना था कि वह सुबह 5 से यहां पर अपने नंबर के इंतजार में आए हुए हैं।

फिलहाल बाईपास के डाकाचा में जिस तरह से सलमान के आने की सूचना इंदौर के साथ ही मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में रहने वाले युवक जिनके सिर पर बाल नहीं थे उनको लगी तो वह भी डाकाचा स्थित गांव में पहुंचे और सलमान से अपने सिर पर तेल लगवाने को लेकर लंबी-लंबी कतारों में लग गए ,वहीं भारी संख्या में इस तरह से लोग वहां पर पहुंचने के कारण बाईपास पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई।

वहीं पहुंचे युवक फारुख खान का कहना है कि हमें सोशल मीडिया के माध्यम से सलमान के बारे में जानकारी लगी थी और हमारे सिर पर भी बाल नहीं है और इसी के इलाज के लिए हम यहां पर पहुंचे हुए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article