शहर

Sikar Accident News: शादी से लौटते वक्त अनियंत्रित हुई कार, तीन लोग जिंदा जले; चौथे की हालत गंभीर

राजस्थान के सीकर जिले में एक कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई और उसमें सवार चार लोगों में से तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं, चौथे व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सीकर में कार दुर्घटना। (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Sikar Accident News: राजस्थान में सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों चचेरे भाई थे।

शादी से लौट रहे थे कार सवार

पुलिस के अनुसार, अनुसार लक्ष्मणगढ़ कस्बे में यह हादसा तब हुआ, जब एक कार से चार लोग बुधवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

कार में सवार तीन लोग जिंदा जले

नेछवा थाने के हेड कांस्टेबल रामेश्वर लाल ने बताया कि कार में सवार तीन चचेरे भाई जिंदा जल गए और एक अन्य झुलस गया। उन्होंने बताया कि झुलस गये व्यक्ति को इलाज के लिए सीकर से जयपुर ले जाने को कहा गया है। उनके अनुसार हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा घायल व्यक्ति के बयान दर्ज होने के बाद चल सकेगा।

मृतकों की हुई पहचान

हेड कांस्टेबल लाल ने बताया कि चारों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से लक्ष्मणगढ़ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कन्हैया लाल (27), सोनू (18) और मोहित (18) के रूप में की गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article