शहर

BJP News: भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की हुई घोषणा, गोपी मीणा को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP Morcha List: भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की हुई घोषणा। शंकर गोरा को मिली युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को बनाया गया किसान मोर्चा अध्यक्ष।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

BJP Morcha List: भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई ने अपने छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति की।नियुक्तियों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिली मंजूरी के बाद जारी सूची के मुताबिक, विधायक गोपी चंद मीणा को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया है।

सूची के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शंकर गोरा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सूची के मुताबिक, हमीद ख़ान मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार सौंपा गया है, जबकि महेंद्र कुमावत को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article