शहर

Thane: ठाणे में शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या, दो राउंड फायरिंग के बाद अस्पताल में मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर पर फायरिंग की घटना सामने आई। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Image

UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली लगने से मौत (File Photo)

Photo : Times Now Digital

Thane Firing: महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव फैल गया है और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में गहरा रोष है।

हमलावरों ने मारपीट के बाद चलाई गोलियां

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे कापूरबावडी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। अज्ञात हमलावरों ने प्रदीप पूर्णेकर पर करीब दो राउंड गोलियां चलाईं और उनके साथ मारपीट भी की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं प्रदीप को गंभीर हालत में तुरंत घोडबंदर रोड स्थित आर मॉल के पास इन्फिनिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी जान बच नहीं सकी।

पुलिस की जांच और नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया। पुलिस अपराधियों के भागने के रास्तों का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास के मुख्य रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों को पकड़ने के लिए ठाणे के प्रमुख निकास बिंदुओं पर नाकाबंदी कर दी गई है।

हमले की वजह की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल हमले के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस राजनीतिक रंजिश और आपसी दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और इस घटना की त्वरित जांच की मांग की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article