शहर

Gorakhpur News: टीचर की आपत्तिजनक फोटो Viral, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर में विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में एक शिक्षिका की तस्वीर वायरल कर दी गई। शिक्षिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Twitter

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर से एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। गोरखपुर के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात एक शिक्षिका की आपत्तिजनक तस्वीर शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने का मामला सामने आया है। वहीं, शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि यह उनकी तस्वीर नहीं है। शिक्षिका का कहना है कि तस्वीर को एडिट करके उसे ग्रुप में वायरल कर दिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में शिक्षिका ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

शिक्षिका ने की शिकायत

बता दें कि विभागीय सूचना के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में पांच मार्च को शिक्षिका की तस्वीर वायरल हुई, जिसके बाद शिक्षिका ने विभाग से जुड़े लोगों से इसकी शिकायत की। हालांकि, विभागीय लोगों ने शिक्षिका को शांत करा दिया।

इसके बाद शिक्षिका ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में काम करने वाला अंबिकेश निगम ने उसकी तस्वीर को एडिट करके बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। इसके एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article