Swami Govind Giri ji Maharaj: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने विधि-विधान के साथ अनुष्ठान की सारी रस्में पूरी की। उन्होंने आज 11 दिन का विशेष अनुष्ठान का अपना व्रत भी खोला। पीएम मोदी को स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज ने जल पिलाया और उनका व्रत खोला। जिसे देख के बहुत से लोगों के मन में सवाल आया होगा कि आखिर ये व्यक्ति कौन हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्रत खुलवाया। इस आर्टिकल में आपके इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।
कौन हैं गोविंद गिरीज महाराज(Who is Govind Giri ji Maharaj)
स्वामी गोविंद गिरीजी महाराज श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज महाराष्ट्र के अहमद नगर में पैदा हुए हैं, उनका जन्म 1950 में हुआ। उन्होंने देश-विदेश में रामायण. महाभारत जैसे पौराणिक ग्रंथों का प्रवचन दिया है। उनके गुरु महाराष्ट्र के विख्यात आध्यात्मिक गुरु पांडुरंग शास्त्री हैं। स्वामी गोविंद गिरीजी महाराज श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 15 सदस्यों में से एक हैं, इन सदस्यों में स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज के अलावा पद्मश्री ऐडवोकेट के परासरण, कामेश्वर चौपाल, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रशत्रतीर्थ, महंत दिनेंद्र दास समेत कई सदस्य हैं। इस ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय हैं।
11 दिनों का विशेष अनुष्ठान व्रत
अयोध्या राम मंदिर में रामलला गर्भगृह में विराजमान हो चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी विधि विधान के साथ पूरा हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई दिनों से अनुष्ठान चल रहा था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिन का विशेष अनुष्ठान व्रत रखा था। इस दौरान उन्होंने नारियल का पानी पिया, फल खाएं और फर्श पर सोए। उन्होंने अपने व्रत के दौरान जप भी किया और गाय की पूजा भी की। आज पीएम मोदी को स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज ने चम्मच से जल पिलाकर उनका व्रत खोला।
