सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है। खासकर, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध कानून के तमाम दावों की पोल खोल रहे हैं। कुछ ऐसा ही वाकया दिन-दहाड़े सुलतानपुर जिले से सामने आया, जिसमें एक कार सवार ने जान बूझकर भाई के साथ जा रही बहन को टक्कर मार दी और भाग निकला, जिससे युवती बुरी तरह घायल हो गई जिसे इलाज के लिए राजधानी लखनऊ में भर्ती कराया गया है, , जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -Samastipur Crime: छेड़खानी के आरोपियों पर चला बुलडोजर, अवैध ढाबे-झोपड़ी ध्वस्त; चौथे आरोपी को 24 घंटे का अल्टीमेटम
घटना 23 सितंबर की शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट के पास तिकोनिया पार्क के सामने हुई थी। बताया गया कि भाई-बहन स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आई होंडा अमेज कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढे़ं- उत्तर से लेकर दक्षिण तक... CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़ंत, कई हिरासत में
घटना के बाद मिली शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह की देखरेख में पुलिस टीम आरोपी और वाहन की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में 25 सितंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के भागेपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल होंडा अमेज कार, नंबर UP16CH1045, भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
