शहर

छठ-दिवाली पर टिकट बुकिंग में दिक्कत, क्या सच में डाउन हुई थी वेबसाइट? रेलवे ने बताई असली वजह

IRCTC Website And App Down: IRCTC ने कहा है कि ये परेशानियां अस्थायी थीं और अब वेबसाइट, मोबाइल ऐप समेत सभी माध्यमों से ई-टिकट बुकिंग की सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। IRCTC ने यह भी कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर और बिना किसी रुकावट के टिकट बुकिंग की सुविधा देने के लिए लगातार तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।

Image

ट्रेन (फोटो साभार- PTI)

IRCTC Website And App Down: 10 नवंबर 2026 की सुबह IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग में परेशानी आने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स पर रेलवे की ओर से सफाई दी गई है। IRCTC ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग का पोर्टल पूरे समय चालू और काम कर रहा था। हालांकि, एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के लॉग-इन करने के कारण यूजर्स को वेबसाइट और ऐप इस्तेमाल करने में देरी का सामना करना पड़ा।

IRCTC के मुताबिक, त्योहारों, छुट्टियों और टिकट बुकिंग के व्यस्त समय में रेलवे टिकटों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। खासकर दिवाली और छठ पूजा के दौरान लाखों यात्री एक साथ टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करने की कोशिश करते हैं। इस वजह से ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक बढ़ जाता है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लॉग-इन की कोशिशों के कारण कुछ यात्रियों को लॉग-इन करने और टिकट बुक करने में देरी जैसी दिक्कतें हुईं।

लगातार किए जा रहे तकनीकी सुधार

IRCTC ने कहा है कि ये परेशानियां अस्थायी थीं और अब वेबसाइट, मोबाइल ऐप समेत सभी माध्यमों से ई-टिकट बुकिंग की सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। IRCTC ने यह भी कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर और बिना किसी रुकावट के टिकट बुकिंग की सुविधा देने के लिए लगातार तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर भी काम किया जा रहा है, ताकि लाखों यात्रियों को बेहतर टिकट बुकिंग अनुभव मिल सके।

IRCTC वेबसाइट और ऐप स्लोडाउन पर रेलवे की सफाई

IRCTC ने 10 नवंबर 2026 की सुबह वेबसाइट पर टिकट बुकिंग में आ रही दिक्कतों को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स पर सफाई दी। IRCTC के मुताबिक, ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन पोर्टल पूरे समय चालू और ऑपरेशनल था। हालांकि, वेबसाइट और ऐप पर एक साथ बड़ी संख्या में यूजर्स के लॉग-इन करने के कारण सेवाओं की उपलब्धता और प्रदर्शन प्रभावित हुआ। त्योहारों, छुट्टियों और पीक बुकिंग के दौरान रेलवे टिकटों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। खासतौर पर दिवाली और छठ पूजा के दौरान लाखों यात्री एक साथ टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करने की कोशिश करते हैं।

रेलवे ने बताया अस्थाई समस्या

रेलवे ने बताया कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लॉग-इन रिक्वेस्ट आने से ऑनलाइन रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म पर असाधारण रूप से ट्रैफिक बढ़ जाता है। इसी वजह से कुछ यूजर्स को लॉग-इन करने में देरी और टिकट बुकिंग से जुड़ी अस्थायी परेशानियों का सामना करना पड़ा। IRCTC ने स्पष्ट किया कि ये समस्याएं अस्थायी थीं और अब सभी माध्यमों से ई-टिकटिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। IRCTC के मुताबिक, यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर और बिना किसी रुकावट के टिकट बुकिंग का अनुभव देने के लिए लगातार तकनीकी अपग्रेड किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article