शहर

दिल्ली NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज; तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तक; जानें IMD का वेदर अपडेट

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में बुधवार शाम हुई बारिश से अचानक मौसम बदल गया। दिन की तेज और उमस भरी गर्मी के बाद लोगों को राहत की बूंदें देखने को मिली। ऐसे में आइए जानें आगे मौसम कैसा रहेगा?

Image

दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई बारिश

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi NCR Rain: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। पूरे दिन की चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश की फुहारें पड़ीं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। ऐसे में आइए जानें कल यानी 25 जून और 26 जून को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में कल का मौसम

कल दिल्ली में में आसमान बादलों से ढका रहने की संभावना है। दोपहर और शाम के समय गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में यह सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान भी अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य के करीब रहने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर यह सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज हो सकता है। हवा की दिशा मुख्य रूप से पश्चिम की ओर से रहेगी। सुबह के समय हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दोपहर में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के साथ इसकी गति बढ़कर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। शाम और रात के समय हवा की रफ्तार घटकर लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

26 जून को ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

वहीं 26 जून 2026 को भी दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर और शाम के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने तथा धूल भरी आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। तापमान अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य स्तर के आसपास बना रहेगा। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। दोपहर में पश्चिमी हवाओं की गति बढ़कर लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, जबकि शाम और रात के दौरान यह करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article