शहर

Kota News: नीट की तैयार कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

राजस्थान के कोटा में नीट की तैयार कर रहे छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र दादाबाड़ी में स्थित कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था और पश्चिम बंगाल से पिछले साल ही कोटा आया था।

Image

कोटा में छात्र ने की आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर)

Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर ली। यह घटना दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की है जहां छात्र के किराए के कमरे से उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। हालांकि कमरे से सुसाइड का नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए सुसाइड के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। छात्र एक साल पहले ही नीट की तैयारी के लिए कोटा आया था, वह दादाबाड़ी के वाउफ नगर में किराये के मकान में रहता था और यहां दादाबाड़ी स्थित कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था।

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

मृतक छात्र का नाम फौरदी हुसैन है। 20 वर्षीय हुसैन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का रहने वाला था। वह करीब एक साल से कोटा की कोचिंग में मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' की तैयारी कर रहा था। वह कोचिंग के अन्य छात्रों के साथ जुलाई महीने से वाउफ नगर में किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार की रात 8 बजे जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो दोस्तों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मकान मालिक को सूचना देने के बाद पुलिस को बुलाया गया।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि हुसैन को आखिरी बार सोमवार की दोपहर में देखा गया था। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा तोड़ने पर युवक का शव फंदे से लटका पाया गया। लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे पहले भी कोटा में कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। छात्र द्वारा सुसाइड करने का यह 25 वां मामला है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article