शहर

Saharanpur में आदमखोर कुत्तों का आतंक, बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

यूपी के सहारनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 9 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला। कुत्तों ने उसके शरीर के कई हिस्सों को गंभीर रूप से क्षत-विक्षत कर दिया।

Image

(फाइल फोटो)

सहारनपुर: जिले के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र में मंगलवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने नौ साल के एक बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में मदन कश्यप का बेटा पुरूषोत्तम कश्यप (नौ) खेलने के लिए खेतों में गया था, तभी आवारा कुत्तों के एक समूह ने उस पर हमला कर दिया।

बॉडी के उड़ाए चीथड़े

जैन ने बताया कि कुत्तों ने बुरी तरह से बच्चे को काटा और उसके शरीर को नोच डाला। उन्होंने मांस के साथ-साथ उसकी खोपड़ी के कुछ हिस्सों को भी काट डाला। कुत्तों ने उसके शरीर के कई हिस्सों को गंभीर रूप से क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पथराव कर कुत्तों को भगाया। हालांकि, जब तक लोग पहुंचे, तब तक पुरूषोत्तम गंभीर रूप से घायल हो चुका था और उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article