शहर

बनारस के BHU में भारी बवाल, हॉस्टल के दो गुट आमने-सामने; जमकर हुआ पथराव, पुलिस फोर्स तैनात

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में दो छात्र समूहों के बीच झड़प, पत्थरबाजी की घटना से माहौल तनावपूर्ण है। घटना के बाद परिसर की निगरानी के लिए ड्रोन लगाए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Image

बीएचयू में बवाल

वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्व विद्यालय (BHU) में गुरुवार को एक बार फिर से माहौल खराब हो गया है। रुईया के पास हॉस्टल के छात्रों के दो गुटों में आपस टकराव हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। जानकारी के मुताबिक, एमए के छात्र साथ निष्कासित छात्रों ने मारपीट की। देखते ही देखते दोनों गुट आमने सामने हो गए और पत्थरबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल, विश्वविद्यालय में भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

छात्रावास के छात्रों के गुटों के बीच कुछ पुरानी कहासुनी पर विवाद

DCP काशी जोन वाराणसी गौरव बंसवाल ने बताया कि बिरला और रुइया छात्रावास के छात्रों के गुटों के बीच कुछ पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ है। पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एक छात्र घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपने बयान में कुछ पूर्व छात्रों के नाम बताए हैं, जो अनाधिकृत तौर पर यहां रह रहे हैं। उन्होंने चिन्हित करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पथराव में एक छात्र को आई चोट

जानकारी के मुताबिक, बीएएचयू के बिरला और रुइया हॉस्टल के दो छात्रों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ही हॉस्टल के छात्र एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस पथराव में एक छात्र को चोट लगी है। वह पीजी का छात्र है और घायल होने के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कमरों में आपत्तिजनक चीजें होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार थानों की फोर्स, जिनमें पीएसी और आरएएफ तैनात कर दी गई है। हंगामें के बाद हॉस्टल सील कर दिए गए हैं और रुइया में चेंकिंग जारी है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम सभी कमरे खंगाल रही है। कमरों में आपत्तिजनक चीजें होने की खबर है। बिरला छात्रावास के बाहर भारी फोर्स निगरानी रख रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article