शहर

लोडर पद की नौकरी के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर जमा हुई भीड़, मची भगदड़ और फिर...

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नौकरी के लिए हजारों आवेदकों के पहुंचने से मुंबई हवाई अड्डे के पास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Image

मुंबई समाचार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: मुंबई हवाई अड्डे में लोडर पद के लिए आवेदन देने हजारों की संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने से हवाई अड्डे के पास भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह की है और जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया।

सहार कार्गो कॉम्प्लेक्स पहुंचे बेरोजगार

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर लोडर के पद के लिए रिक्ति के बारे में पता चलने पर नौकरी पाने के इच्छुक लोग अपने आवेदन और दस्तावेज लेकर सहार कार्गो कॉम्प्लेक्स के पास गेट नंबर पांच पर इकट्ठा हुए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर आवेदकों से बायोडाटा, आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज जमा कराकर जाने के लिए कहा गया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में हवाई अड्डे के अधिकारियों ने 200 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का फैसला किया। ये सभी नए आवेदक हैं और अधिकतर ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है। अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article