शहर

तमिलनाडु में काल बनकर दौड़ी वैन, पांच श्रद्धालुओं की मौत; CM एम. के. स्टालिन ने किया बड़ा ऐलान

तमिलनाडु के तंजावुर में एक तेज रफ्तार वैन ने चार महिलाओं समेत पांच श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला भी घायल है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

तंजावुर : जिले में बुधवार की सुबह तंजावुर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने चार महिलाओं समेत पांच श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में एक अन्य महिला घायल हो गयी। पुलिस ने बताया कि पुडुकोट्टई जिले के रहने वाले सभी श्रद्धालु सड़क मार्ग से पदयात्रा करते हुये समयपुरम मरिअम्मां मंदिर जा रहे थे कि यहां से 30 किलोमीटर दूर वलंबकुडी गांव के पास तिरुचि जा रही वैन ने उन्हें कुचल दिया ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार महिलाओं समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। हादसे में घायल एक महिला को उपचार के लिए तंजावुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शोक प्रकट करते हुये पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। एक बयान में उन्होंने उपचाराधीन महिला को भी एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article