South Delhi Murder: साउथ दिल्ली से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमर कॉलोनी इलाके में आज यानी बुधवार 22 अप्रैल को एक लड़की की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता IRS अधिकारी हैं। इस हत्याकांड में शक की सुई घरेलू नौकर की तरफ घूम गई है।
शुरुआती जांच में हत्या से पहले लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की भी आशंका जताई जा रही है। शक जताया जा रहा है कि हत्या कांड को मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंट कर अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने इंजीनियरिंग की हुई थी और अब वह UPSC की तैयारी कर रही थी।
पुलिस को पुराने नौकर पर शक
पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड को घर के पुराने नौकर ने अंजाम दिया है, जिसे कुछ ही समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इस हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जबकि उसके IRS पिता और मां जिम गए हुए थे।
फरार आरोपी नौकर का नाम राहुल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राहुल उनके घर में 8 महीने से काम कर रहा था, लेकिन डेढ़ महीने पहले ही उसे नौकरी से हटा दिया गया था।
ये भी पढ़ें - बंगाल के नाम का इतिहास क्या है, यह नाम कहां से आया?
घर के सामान में पैसों की हेराफेरी करता था आरोपी
बताया गया है कि आसपास की दुकानों से जो घर का सामान आता था, उसमें राहुल पैसों की हेराफेरी करता था। जब यह बात घरवालों को बता चली तो इसी वजह से उसे नौकरी से हटा दिया गया।
बदला लेने के लिए घर की बेटी को उतारा मौत के घाट
बताया जा रहा है कि नौकर राहुल ने सुबह 06.30 से 07.30 के बीच वारदात को अंजाम दिया। राहुल को बता था कि सुबह-सुबह पति-पत्नी दोनों जिम के लिए जाते हैं, इसलिए उसने घर में 22 साल की बेटी को टारगेट किया। दिन के समय घर में और भी नौकर आते हैं, इसलिए उसने नौकरी से हटाने का बदला लेने के लिए सुबह का समय चुना।
पुलिस का कहना है कि क्या नौकर राहुल घर से कुछ सामान लेकर भी भागा है, इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि वह कुछ लेकर गया होगा, क्योंकि पैसों की हेराफेरी उसकी आदत थी। यौन उत्पीड़न के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी।
