शहर

Snowfall in Sonmarg J &K: भारत की इस जगह पर होती है सबसे ज्यादा बर्फबारी, जमीन पर ही दिखेगी जन्नत

J&K Snowfall in Sonmarg(सोनमर्ग में बर्फबारी):भारत में कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। सर्दियों में यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा बर्फबारी भारत में कश्मीर के ही एक शहर में होती है, आइए इस जगह के बारे में जानते हैं।

Image

सोनमर्ग में बर्फबारी

Snowfall in Sonmarg, Weather Report: सर्दियां शुरू होते ही भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। यहां के इलाकों बर्फ की चादरों से ढ़क जाते हैं। इन पहाड़ी राज्यों में दिसंबर से मार्च के बीच में बर्फबारी देखने को मिलती है। इस दौरान ये इलाके जन्नत जैसे नजर आते हैं। इस नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बर्फबारी कहां होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार कश्मीर के सोनमर्ग में सीजन की पहली और आखिरी बर्फबारी होती है। हालांकि इसके अलावा भी कई स्थान है जहां पर ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलती है, इनमें मनाली, द्रास और गुलमर्ग आदि का नाम शामिल है। अगर आप भी स्नोफॉल देखने के शौकीन है और बर्फ वाली जगहों पर जाना पसंद करते है तो आपको सोनमर्ग जरूर आना चाहिए। आइए जानते हैं यहां आने का सबसे अच्छा समय कब है और यहां की और क्या खासियत है।

सोनमर्ग में बर्फबारी

सोनमर्ग दुनिया की खूबसूरत जगहों में से एक है। स्नोफॉल की बात करने पर भी सबसे पहला नाम कश्मीर के सोनमर्ग का ही आता है। यह शहर बर्फबारी के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। सोनमर्ग में बर्फबारी की शुरुआत नवंबर से होती है और अप्रैल तक जारी रहती है। वहीं कई अन्य इलाकों में बर्फबारी दिसंबर या जनवरी से शुरू होकर मार्च तक देखने को मिलती है। सोनमर्ग में गर्मियों की शुरुआत भी देरी से होती है, यहां मई से गर्मियां शुरू होती है और बहुत ही कम समय के लिए रहती है।

सोनमर्ग में एडवेंचर एक्टिविटीज

सोनमर्ग ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ है, यहां ठंड के समय झीलें जमी हुई रहती है। यहां पर बर्फबारी के अलावा भी कई सारी चीजें है जो बहुत खूबसूरत हैं। यहां पर थाजीवास ग्लेशियर, गडसर झील, गंगाबल झील, खीर भवानी मंदिर जैसे कई स्थान है। सोनमर्ग में आप स्नोबोर्डिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

सोनमर्ग आने का बेस्ट समय

सोनमर्ग का मौसम हर समय सुहावना बना रहता है। यहां पर आप कभी भी आ सकते हैं। लेकिन यहां आने का सबसे बेस्ट समय अप्रैल से अक्टूबर के बीच है। गर्मियों के दिनों में यहां पर अधिक गर्मी नहीं पड़ती, बल्कि मौसम ठंडा ही रहता है। मई से जून के बीच में आप यहां आकर कई एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे कि कैपिंग, ट्रैकिंग आदि भी कर सकते हैं। हालांकि जुलाई से सितंबर का समय इन एक्टिविटीज के लिए ठीक नहीं है। अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो आपको नवंबर से अप्रैल के बीच यहां आना चाहिए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान