शहर

यूपी में अचानक चलती ट्रेन से उठने लगा धुआं, यात्रियों की सांसें थमीं; कोच में मची अफरातफरी

छपरा से मथुरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार सुबह यात्रियों के बीच दहशत का माहौल उस समय पैदा हो गया, जब एक कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई-

Image

सांकेतिक फोट

Photo : iStock

UP News: छपरा से मथुरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, ब्रेक जाम होने के कारण कोच से धुआं निकला था जिसे तुरंत ही ठीक कर दिया गया। यह घटना गौरी बाजार और बैतालपुर रेलवे स्टेशन के बीच मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में हुई।

कोच में धुआं निलकलने पर ट्रेन को रोका गया

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को रोक दिया गया और गार्ड व चालक ने समस्या का तुरंत समाधान कर दिया। इसके बाद ट्रेन करीब 30 मिनट की देरी से अपनी मंजिल के लिए रवाना हुई। गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर भरत कुमार ने बताया, "एक कोच में धुआं निकलने की सूचना मिलने पर ट्रेन को रोक दिया गया।

ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से रवाना

चालक और गार्ड ने जाम हुए ब्रेक को ठीक किया, जिससे धुआं निकल रहा था।” उन्होंने बताया कि घटना के दौरान किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। स्टेशन मास्टर ने बताया, "ब्रेक के ठीक से काम करने की पुष्टि करने के बाद ट्रेन को करीब आधे घंटे की देरी से रवाना किया गया।"

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article