शहर

स्कूल की जर्जर बिल्डिंग का बीम गिरने से शिक्षामित्र की दबाकर हुई मौत, जर्जर स्कूल भवन की बिल्डिंग तोड़ते समय हुआ हादसा

शाहजहांपुर: स्कूल की जर्जर बिल्डिंग का बीम गिरने से शिक्षामित्र की दबाकर हुई मौत, जर्जर स्कूल भवन की बिल्डिंग तोड़ते समय हुआ हादसा.

Image

स्कूल की जर्जर बिल्डिंग का बीम गिरने से शिक्षामित्र की दबाकर हुई मौत, जर्जर स्कूल भवन की बिल्डिंग तोड़ते समय हुआ हादसा

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक जर्जर स्कूल भवन को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गौंटिया गांव में प्राथमिक विद्यालय की पुरानी और जर्जर इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भवन का एक हिस्सा और बीम नीचे आ गिरी, जिसकी चपेट में आने से वहां मौजूद शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन की ओर से जर्जर स्कूल भवनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कार्रवाई के तहत कुबेरपुर गौंटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को गिराया जा रहा था। इसी दौरान शिक्षामित्र मौके पर पहुंचकर भवन को गिराए जाने की प्रक्रिया देख रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह वहां से वापस निकल रहे थे, तभी अचानक इमारत का बीम उनके ऊपर गिर गया।

बीम की चपेट में आने के बाद शिक्षामित्र उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह घायल शिक्षामित्र को बाहर निकालने की कोशिश की और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।

गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए बरेली लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उनकी मौत हो गई।

यह दर्दनाक घटना गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गौंटिया गांव की है। जर्जर स्कूल भवन को गिराने के दौरान हुए इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों और जर्जर भवन को तोड़ने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article