शहर

दरियागंज और लक्ष्मी नगर सहित पूर्वी दिल्ली के इन इलाकों में कल कई घंटों तक नहीं आएगी बिजली

कल यानी मंगलवार 31 मार्च को दिल्ली के कई इलाकों में 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली की कटौती होगी, जिसमें पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर और कड़कड़डूमा सहित दरियागंज जैसे इलाके भी शामिल हैं।

Image

लक्ष्मी नगर सहित दिल्ली के इन इलाकों में कल 3 घंटे की बिजली कटौती

गर्मी के मौसम में देश के तमाम इलाकों में बिजली की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में बिजली कटौती भी आम हो जाती है। गनीमत है कि अभी गर्मी का उस तरह से प्रकोप देखने को नहीं मिला है, जैसे पिछले कुछ वर्षों में देखने को मिलता था। मार्च की शुरुआत में गर्मी ने जैसे तेवर दिखाए थे, उसके बाद प्रचंड गर्मी का अंदेशा हो गया था। भला हो एक के बाद एक आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का, जिनके चलते अभी तक हीटवेव देखने को नहीं मिल रही है। गर्मी बढ़ने पर बिजली की मांग बढ़ना और फिर बिजली कटौती भी आम होती है। हालांकि, अभी दिल्ली में उस तरह से बिजली की मांग नहीं बढ़ी है। लेकिन कल यानी मंगलवार 31 मार्च को दिल्ली के कुछ इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रहेगी। चलिए जानते हैं वे कौन से इलाके हैं और पावर कट का कारण क्या है?

दरियागंज इलाके में 3 घंटे पावर कट

पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में मंगलवार 31 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। 11 किलो वाट के सबस्टेशन की प्रिवेंटिंव मैनटेनेंस के चलते यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, ITO, अजमेरी गेट इलाके में 3 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

लक्ष्मी नगर इलाके में होगी बिजली कटौती

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 11 किलो वाट सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मैनटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस बिजली कटौती का असर शकरपुर के एस-1 स्कूल ब्लॉक, नेहरू इंक्लेव, स्कूल ब्लॉक शकर पुर आदि क्षेत्रों में पावर कट रहेगा।

कड़कड़डूमा क्षेत्र में तीन घंटे का पावर कट

कड़कड़डूमा क्षेत्र के झिलमिल कॉलोनी ब्लॉक ए, प्रताप खंड एक्टेंशन आदि क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह 10.15 से दोपहर 1.15 बजे तक बिजली की सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान यहां 11 केवी सबस्टेशन की मैनटेनेंस की जाएगी।

यमुना विहार में बिजली कटौती

यमुना विहार के ब्लॉक ए-घोंडा पट्टी, ब्लॉक डी-भजनपुरा, ब्लॉक ई-सुभाष मोहल्ला भजनपुरा, घोंटा पट्टी, ब्लॉक डी भजनपुरा में भी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लोड बैलेंसिंग वर्क के चलते बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। इसी तरह यमुना विहार के ही ब्लॉक डी भजनपुरा, ब्लॉक ई सुभाष मोहल्ला भजनपुरा, ब्लॉक सी भजनपुरा में भी लोड बैलेंसिंग के कार्य के चलते सुबह 11.05 से 14.05 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

यमुना विहार के ब्लॉक सी12 यमुना विहार, ब्लॉक सी6 यमुना विहार, ब्लॉक सी4 यमुना विहार और ब्लॉक सी3 यमुना विहार में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली की कटौती रहेगी।

ऐसे में सभी निवासियों को सलाह दी जाती है कि बिजली से जुड़े अपने सभी कार्य कटौती के समय से पहले पूरे कर लें। अन्यथा आपको उन्हीं कार्यों के लिए अगले तीन घंटे तक इंतजार करना होगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article