शहर

25 साल बाद मिली डेडिकेटेड 'कानपुर एक्सप्रेस', 8 घंटे में पहुंचाएगी कानपुर से आनंद विहार; क्या बोले-MP रमेश अवस्थी

कानपुर एक्सप्रेस 19 नवंबर से नियमित रूप से रात्रि के 8 बजकर 50 मिनट पर कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचाएगी। आइये जानते हैं यह डेडिकेटेड ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर ठहराव लेगी?

Image

'कानपुर एक्सप्रेस' नियमित रूप से संचालित

Kanpur Express : कानपुर और दिल्ली-एनसीआर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब कानपुर से आनंद विहार के बीच 'कानपुर एक्सप्रेस' नियमित सेवा शुरू हो गई है। 16 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद रमेश अवस्थी ने ट्रेन के उद्घाटन सफर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। हालांकि, गुरुवार से यह नियमित रूप से संचालित हो रही है। यह दैनिक ट्रेन कानपुर सेंट्रल और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी। इससे चलने से श्रमशक्ति समेत अन्य यात्री ट्रेनों से भार कम होगा।

428 किमी का सफर तय करेगी 'कानपुर एक्सप्रेस'

428 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में 22 एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं। यह मार्ग कानपुर और दिल्ली के बीच के कई शहरों को जोड़ेगा। कानपुर से चलने के बाद ट्रेन फफूंद, इटावा, टूंडला स्टेशन पर यात्रियों को लेकर आगे बढ़ेगी। इसके अलावा हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी, गाजियाबाद से होते हुए यह आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

कानपुर एक्सप्रेस की टाइमिंग क्या है?

कानपुर एक्सप्रेस का 19 नवंबर यानी गुरुवार से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होने जा रहा है। गाड़ी संख्या 14153 कानपुर से रात 8 बजकर 40 मिनट पर चलकर 10 बजकर 38 मिनट पर इटावा पहुंचेगी और सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14154 रात 11 बजकर 25 मिनट पर आनंद विहार से चलकर सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर इटावा और सुबह 7 बजकर 25 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

कानपुर एक्सप्रेस का किराया कितना है?

  • स्लीपर क्लास के लिए 275 रुपये
  • थर्ड AC इकोनॉमी (3E) के लिए 670 रुपये
  • थर्ड AC (3A) के लिए 725 रुपये
  • सेकंड AC (2A) के लिए 1,020 रुपये

सांसद रमेश अवस्थी के प्रसास से मिली स्वीकृति

सांसद रमेश अवस्थी के मुताबिक, उन्होंने संसद में कानपुर और दिल्ली के बीच नई ट्रेन चलाने का मुद्दा उठाया था। क्योंकि शहर में प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दिल्ली की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद मौजूदा ट्रेनों पर यात्रियों का काफी दबाव रहता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कानपुर को साल 2001 के आसपास समर्पित 'श्रमशक्ति एक्सप्रेस' की शुरुआत के बाद पहली बार दिल्ली के लिए एक नई नियमित ट्रेन मिली है। लगभग ढाई दशक से प्रतीक्षित इस सुविधा से शहर के यात्रियों को एक अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article