शहर

सतना में आश्रम के बाहर पहुंचा टाइगर, हरकत करते CCTV में कैद

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां वन क्षेत्र स्थित मुनि आश्रम के पास एक टाइगर देखा गया। आश्रम में लगे CCTV कैमरे में टाइगर की चहलकदमी कैद हो गई।

Image

सरभंग मुनि आश्रम के बाहर पहुंचा टाइगर

सतना : जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरभंग मुनि आश्रम के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक टाइगर देखा गया। आश्रम में लगे CCTV कैमरे में टाइगर की चहलकदमी कैद हो गई। जिसका वीडियो गुरुवार की सुबह सामने आया है।

सरभंगा के जंगल वन्य प्राणियों की लगातार मौजूदगी के लिए जाने जाते है। यहां अक्सर बाघ, तेंदुआ और हिरण जैसे जानवर देखे जाते है, जिससे यह क्षेत्र वन्य जीवों में गुलजार रहता है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर अब अधिक सतर्क रहते है।

विभाग के आकड़ों के अनुसार इस वन परिक्षेत्र में 28 से अधिक टाइगर मौजूद है। वन विभाग भी इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी बढ़ा रहा है। काफी लंबे समय से इसे रिजर्व बनाने की मांग की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article