शहर

Sahjanwa News: छोटे प्लेटफॉर्म ने किया यात्रियों को परेशान, स्टॉप होने के बावजूद स्टेशन तक नहीं पहुंच पाती पूरी ट्रेन

सहजनवां रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म छोटा होने के कारण यहां पर रुकने वाली कई गाड़ियों की बोगियां स्टेशन से बहुत दूर ही रह जाती हैं। जिसके चलते यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में समस्या होती है।

Image

सहजनवां रेलवे स्टेशन (फोटो साभार - ट्विटर)

Sahjanwa Railway Station: भारतीय रेलवे की ओर से कई रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है और उन्हें हाइटेक बनाया जा रहा है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए बहुत सी व्यवस्थाएं की जा रही है। इसके बावजूद बहुत से छोटे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को समस्याएं हो रही है और ऐसे स्टेशन अनदेखे भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में सहजनवां है। इस स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में बहुत समस्या हो रही है। दरअसल इस स्टेशन का प्लेटफॉर्म इतना छोटा है, कि कई ट्रेनों की बोगियां प्लेटफार्म से दूर खड़ी होती है। ऐसे में यात्रियों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

छोटा प्लेटफॉर्म बना बड़ी समस्या

सहजनवां रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के तहत आता है। यह रेलवे स्टेशन गीडा यानी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चलते काफी अहम माना जाता है। इस स्टेशन पर कई जरूरी ट्रेन भी रोकी जाती है। लेकिन यहां पर अव्यवस्था के चलते यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते व उतरते समय परेशानी उठानी पड़ती है। इसको लेकर यात्री शिकायत भी करते हैं, रंगीलाल, वीरेंद्र कुमार, जगदंबा गुप्ता, मनीष कुमार आदि ने कहा है कि प्लेटफार्म की लंबाई को बढ़ाया जाए। लेकिन उनकी शिकायत अब तक अनदेखी रही है।

प्लेटफॉर्म 3 की लंबाई कम

इस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 की लंबाई काफी कम है। जिसके कारण यहां पर रुकने वाली ट्रेन जैसे ग्वालियर बरौनी, लखनऊ बरौनी और बांद्रा एक्सप्रेस की कई बोगियां स्टेशन तक पहुंच ही नहीं पाती। इन ट्रेनों की करीब एक दर्जन बोगियां प्लेटफार्म से दूर ही रह जाती हैं, ऐसे में बच्चे, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को बोगी से उतरने और चढ़ने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। इन लोगों को ट्रेन में चढ़ने के लिए आगे के बोगियों का सहारा लेना पड़ता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'