शहर

Saharanpur News: बेकाबू ट्रक ने बस स्टैंड पर खड़े 6 लोगों को मारी टक्कर, 3 की मौत, ड्राइवर अरेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2023, 03:20 PM IST

सहारनपुर में एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस स्टैंड पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और बाकी तीन लोग अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है।

Image

बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को मारी टक्कर

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के नागल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे एक बेकाबू ट्रक ने छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। ये लोग सड़क किनारे बने बस स्टैंड पर खड़े हुई थे इसी दौरान इस अनियंत्रित ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खोया

पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर ड्राइवर का ट्रक के ऊपर से नियंत्रण हट गया और अचानक ट्रक ने बेकाबू होते हुए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान नोमान (18) पुत्र नौशाद निवासी पांडोली रोड नागल, लक्की (18) पुत्र जितेंद्र निवासी जैनपुर के रूप हुई है। इस हादसे में एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

ट्रक चालक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मोंटी (19) , गुलबहार (22), सुमित (18) घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article