शहर

अब Nainital जाना हुआ आसान, खुल गया 20 किमी लंबा रुद्रपुर बाइपास; ट्रैफिक जाम से छुट्टी

अगर आप इन छुट्टियों में नैनीताल या मुक्तेश्वर जा रहे हैं तो बड़ी खुशखबरी है। आपके इस रूट पर नया 4-लेन रुद्रपुर बाईपास खुल गया है, जिससे शहर के भारी ट्रैफिक में फंसे बिना आपका सफर आसान और तेज होगा।

Image

रुद्रपुर बाईपास से आसान हुई नैनीताल की राह (फोटो - x.com/DetoxTravellerr)

Rudrapur Bypass: दिल्ली-NCR की चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी से कुछ राहत के पल चुराना इन गर्मियों का सबसे बड़ा गिफ्ट होता है। बच्चों की भी गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आप भी किसी हिल स्टेशन की तरफ जाने की योजना बना रहे होंगे। अगर आप नैनीताल (Nainital), रामगढ़ या मुक्तेश्वर (Mukteswar) की तरफ जाने की योजना बना रहे हैं तो इस बार आपकी यात्रा ज्यादा आसान होगी। अब आपको रुद्रपुर शहर के अंदर से होकर नहीं जाना होगा। रुद्रपुर शहर के अंदर नहीं जाएंगे तो शहर के जाम से भी नहीं जूझना होगा। चलिए जानते हैं रुद्रपुर बायपास के बारे में विस्तार से -

रुद्रपुर बाईपास की खूबियां

4 लेन के रुद्रपुर बाईपास की कुल लंबाई 20.64 किमी है। यह बाईपास उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में आता है। यह बाईपास NH9 और NH 309 को जोड़ता है और सबसे खास बात ये है कि इसका इस्तेमाल करके आप रुद्रपुर के ट्रैफिक से बचकर तेजी से नैनीताल की तरफ बढ़ सकते हैं।

रुद्रपुर बाईपास से आपको कैसे फायदा होगा

जब आप NH9 का इस्तेमाल करके नैनीताल की ओर जाते हैं तो रुद्रपुर शहर से पहले ही आपको यह बाईपास दिखेगा। अगर आप बाईपास का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो शहर के अंदर से आपको करीब 9.5 का सफर करना होगा, जहां बाईपास एक बार फिर NH9 पर आकर मिलता है। शहर के अंदर से जाने पर ट्रैफिक की दिक्कत हो सकती है। अगर आप बाईपास का इस्तेमाल करते हैं तो आपको करीब साढ़े 13 किमी का सफर करना होगा। हालांकि, दूरी करीब 4 किमी बढ़ने के बावजूद इससे आपका टाइम काफी बचेगा और थकावट भी कम होगी।

अगर आप काशीपुर से सितारगंज की तरफ जा रहे हैं तो शहर के अंदर से बाईपास के दोनों बिंदुओं की दूरी करीब 9.7 किमी है। जपकि आप बाईपास का इस्तेमाल करके जाएंगे तो आपको करीब 13.3 किमी दूरी तय करनी होगी। यहां भी दूरी बहुत अधिक नहीं है, लेकिन सफर ज्यादा आसान, आरामदायक और तेज हो जाएगा।

क्या तैयार है रुद्रपुर बाईपास?

जी हां, रुद्रपुर बाईपास को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। बाईपास को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए तैयार किया गया है। 4 लेन का यह हाईवे पूरी तरह से बनकर तैयार है। हालांकि, अभी इस पर स्ट्रीट लाइट्स नहीं लगाई गई हैं... कुछ जगहों पर खंभे जरूर गाड़े गए हैं। जब आप इस हाईवे पर फर्राटा मारे तो बस इतना ध्यान रखें कि बाईपास पर जगह-जगह अन्य सड़कों के लिए रैंप बनाए गए हैं।

रुद्रपुर बाईपास पर वीकल रेस्क्यू पोस्ट भी बनाया गया है। आपके लिए एक और अच्छी बात ये है कि इस बाईपास पर सफर करने के लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा। यानी इस पर टोल नहीं लगाया गया है। सभी जानकारी और तस्वीरें इंफ्रा ब्लॉगर मोहित कुमार के सोशल मीडिया हैंडल x.com/DetoxTravellerr से ली गई हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें