शहर

बदायूं-मथुरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से भिड़ंत में ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, 6 महिलाओं की मौत

यह दर्दनाक हादसा उझानी क्षेत्र के कछला के पास हुआ। ये महिलाएं भात की रस्म में शामिल होने जा रही थीं लेकिन इस हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। महिलाओं की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

बदायूं में सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत।

Badaun Mathura road accident: बदायूं-मथुरा मार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच हुई भिड़ंत में छह महिलाओं की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में इनका इलाज जारी है। इनकी भी हालत गंभीर बताई गई है।

भात की रस्म में शामिल होने जा रही थीं महिलाएं

जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा उझानी क्षेत्र के कछला के पास हुआ। ये महिलाएं भात की रस्म में शामिल होने जा रही थीं लेकिन इस हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। महिलाओं की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

हादस में इनकी हुई मौत

रिपोर्टों के अनुसार इस दुर्घटना में राजकुमारी पत्नी डाल सिंह, प्रेमवती पत्नी रामचंद्र मौर्य, रेवती पत्नी रामचंद्र मौर्य, सरला पत्नी भोजराज तथा नारायणी देवी पत्नी जितेंद्र निवासी गुलाबगढ़ी, कासगंज की मौत हुई है। वहीं, डाल सिंह पुत्र सुम्मेरी तथा ई-रिक्शा चालक शनि पुत्र संजू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बताया जाता है कि मुरावन नगला निवासी डालचंद्र मौर्य के पुत्र कुंवरपाल का विवाह 29 जून को होना है। विवाह की रस्म के तहत स्वजन भात मांगने के लिए गढ़ौना जा रहे थे।

जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। हादसे के बाद लोग काफी दुखी हैं। खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिवार और गांव शोकमग्न है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत ज्यादा थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article