शहर

गुजरात मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद रीवाबा जडेजा पहली बार पहुंचीं घर; नजर उतारकर हुआ स्वागत

गुजरात मंत्रीमंडल में शामिल होने और शिक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद रीवाबा जडेजा जब जामनगर स्थित अपने घर पर पहली बार आई तो उनका स्वागत फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। स्वागत करने के बाद घर में प्रवेश से पहले उनकी नजर उतारी गई। घर पर स्वागत करने के लिए उनके पति एवं फेमस भारतीय क्रिकेटर रविंद्र सिंह जडेजा और उनकी बेटी निध्याना घर के मैन गेट पर मौजूद थे।

Image

रीवाबा का नजर उतारकर हुआ स्वागत

Photo : Times Now Digital

Jamnagar News: गुजरात की नई शिक्षा राज्य मंत्री रीवाबा जडेजा के जामनगर पहुंचने पर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्री पद संभालने के बाद जब रीवाबा पहली बार घर लौटीं, तो ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

नजर उतारकर हुआ स्वागत

घर पहुंचने पर भारतीय क्रिकेटर रवींद्र सिंह जडेजा अपनी बेटी निध्याना के साथ मुख्य द्वार पर मौजूद थे। परिवार ने पारंपरिक रीति से उनकी नजर उतारी और मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया। परिवार और समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और ढोल की थाप पर खुशियां मनाईं।

शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी रीवाबा

रीवाबा जडेजा को गुजरात सरकार में प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। यह उनके राजनीतिक करियर का अब तक का सबसे बड़ा मुकाम है।

रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर जताया गर्व

अपनी पत्नी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे आप पर और आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। आप लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। गुजरात सरकार में बतौर मंत्री आपकी सफलता की कामना करता हूं।”

राजनीति में मजबूत कदम रख चुकी हैं रीवाबा

34 वर्षीय रीवाबा ने 2016 में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से विवाह किया था और 2019 में भाजपा जॉइन किया। वो 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर (उत्तर) सीट से जीत दर्ज कर विधायक बनीं। जिन्हें हाल ही में गुजरात मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। रीवाबा के मंत्री बनने की खबर से जामनगर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़े और घर-घर मिठाइयां बांटीं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article