टीवी मसाला

Bigg Boss 20: धमाका करने के लिए तैयार Salman Khan, 18 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी जंग, कब और कहां देखें शो?

Bigg Boss 20 Detail: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है। शो में इस बार काफी कुछ बदला है। आइए आपको शो शुरू होने से पहले मेकर्स की प्लानिंग बताते हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Detail: टीवी का सबसे बड़ा कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ टीवी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। सलमान खान बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के साथ एक बार फिर टीवी पर लौट रहे हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर से जुड़ी तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें सलमान खान के लुक ने फैंस को एक बार फिर इंप्रेस कर दिया है। सलमान खान (Salman Khan) काफी अलग दिखाई दे रहे हैं और उसी तरह बिग बॉस भी इस बार काफी अलग होने वाला है। बिग बॉस के 20वें सीजन को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स ने कई ट्विस्ट का इंतजाम किया है। आइए आपको शो शुरू होने से पहले अंदर की डीटेल देते हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मेकर्स को एक्ट्रेस ने दिया झटका, शो शुरू होने से चंद घंटे पहले एंट्री से किया मना; क्या है वजह

    काफी अलग है इस बार की थीम

    रियलिटी शो बिग बॉस की थीम हर बार काफी यूनिक होती है। कभी कंटेस्टेंट्स जंगल जैसे घर में रहते हैं, तो काफी फाइव स्टार ट्रीटमेंट दिया जाता है, लेकिन इस बार घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक तरफ सारे आराम है तो दूसरी तरफ खूब सारा कलेश होगा। इस बार मेकर्स ने शो की थीम को तथास्तु नाम दिया है, जिससे साफ है कि शो में कई चीजों का तड़का दो-दो बार लगेगा। कंटेस्टेंट्स को बचने का मौका मिलेगा, तो ड्रामा भी दो बार होगा। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में एंट्री से पहले Isha Rikhi ने बादशाह संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'शादी के बारे में कई..'

      कहां और कब देखें शो

      बिग बॉस 20 से जुड़ा सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये शो कब और कहां देख सकते हैं? फैंस को अब बिग बॉस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। शो आज यानी 6 सितंबर से टीवी पर आने वाला है और पहले की तरह इस बार भी बिग बॉस को जियो प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। ओटीटी पर शो रात 9 बजे स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर रात 10 बजे टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा वीकेंड के वार का तड़का भी हमेशा की तरह लगेगा।

      बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट

      दावा है कि इस बार बिग बॉस 20 में कुल 18 कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं। अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ नाम पर मुहर लगाई है, जिसमें मनोज तिवारी की बेटी रिती तिवारी का नाम है। इसके अलावा, ईशा रिखी, कनिका मान का प्रोमो सामने आ चुका है। वहीं, शो में माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अरिशफा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, आसिफ खान, रोहेद खान, फैसल खान और खुशी दुबे की एंट्री की खबर है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article