शहर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी से बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक धर्म विशेष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिससे नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसे लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पहले और कड़ी कर दी गई है। वहीं प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है-

Image

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी से बवाल (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक धर्म विशेष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात हंगामा उस समय शुरू हुआ जब एक युवक निखिल त्यागी द्वारा सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के खिलाफ की गई टिप्पणी पर उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन इस बीच यह अफवाह फैल गयी कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

इलाके में सुरक्षा कड़ी

उसने बताया कि इस बात से गुस्साए लोग इकट्ठा हो गए और बुढ़ाना कस्बे में प्रदर्शन करते हुए कांधला रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया। इस बीच, पुलिस ने बुढ़ाना शहर में फ्लैग मार्च किया और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी। पुलिस ने बताया कि एहतियातन बुढ़ाना शहर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने विशेष धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने संबंध में जमीयत उलमा एक हिंद के शहर अध्यक्ष मुफ्ती नाजेर अहमद की शिकायत पर आरोपी निखिल त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया। बंसल ने बताया कि आरोपी के छोड़ दिये जाने की अफवाह पर नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आरोपी गिरफ्त में है जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article