शहर

Kaushambi News: 8 साल की बच्ची के साथ दरिदंगी, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

यूपी के कौशांबी में एक रेप आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। आरोपी 8 साल की बच्ची का रेप करके भाग रहा था, उसे पकड़ने के दौरान पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस को बचाव में फायरिंग करनी पड़ी।

Image

8 साल की बच्ची से रेप (फोटो साभार - BCCL)

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 साल की बच्ची से रेप
  • आरोपी से पुलिस की मुठभेड़
  • पैर में गोली लगने से घायल

Kaushambi News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 8 साल की बच्ची के साथ दरिदंगी का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने बच्ची को खेत में ले जाकर उसक साथ रेप किया। बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को आरोपी के छिपने की जगह के बारे में पता चलने पर पुलिस उसे पकड़ने के लिए टीम के साथ वहां पहुंची। इस दौरान रेप आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस घटना में आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस मुठभेड़ के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं।

घर के गेट पर खेल रही थी बच्ची

यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां शुक्रवार को एक 8 साल की बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी, तभी आरोपी हरिलाल प्रजापति बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के बाहर धान के खेत में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम के साथ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हरिलाल सिहोरी कछार में छिपा हुआ है, जिसे पकड़ने के लिए एसओजी टीम और कोखराज पुलिस ने गंगा के कछारी इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी, पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद करके उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article