राँची

झारखंड के रामगढ़ में ट्रक ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत; 12 गंभीर रूप से घायल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 06:00 PM IST

झारखंड के रामगढ़ में एक ट्रक ने पांच वाहनों में टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ में शनिवार को एक ट्रक ने कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया। रामगढ़ जिले में एनएच 33 पर एक ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मारा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

पांच गाड़ियों से भिड़ंत

पुलिस ने बताया कि यह हादसा झारखंड की राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चुटूपालू घाटी में हुआ। रामगढ़ के थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक ने दो कारों, एक बस एवं दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी।

हादसे में एक की मौत, 12 घायल

पुलिस ने बताया कि इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों का इलाज जारी

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद सात व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल पाया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article