राँची

झारखंड के बोकारो में बेखौफ घूम रहे अपराधी, सोते वक्त ट्रेजरी स्टाफ की हत्या

झारखंड के बोकारो में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बोकारो में एक ट्रेजरी स्टाफ की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सोते वक्त ट्रेजरी स्टाफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Jharkhand Crime News: झारखंड के बोकारो, सरायकेला-खरसावां और साहिबगंज में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली वारदात बोकारो जिले की है, जहां कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में अपने घर में सो रहे हजारीबाग जिला ट्रेजरी के स्टाफ पिंटू कुमार नायक की हत्या अपराधियों ने उनके घर में घुसकर कर दी। उन्हें दो गोलियां मारी गई हैं।

छुट्टी पर घर आया था ट्रेजरी स्टाफ

बताया गया कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से पिंटू अपने गांव आए थे। वे अपने कमरे में सो रहे थे, तब अचानक फायरिंग की आवाज आई। उनके पिता सुकुल नायक नींद से जागे तो उन्होंने दो लोगों को भागते हुए देखा। पिंटू बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या किन लोगों ने की और इसकी वजह क्या है, इसका पता नहीं चल पाया है। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की तहकीकात चल रही है।

स्टूडियो संचालक की हत्या

दूसरी घटना सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल कस्बे की है, जहां एक स्टूडियो संचालक दिलीप गोराई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिलीप रोज की तरह दिन के करीब 10 बजे चांडिल बाजार स्थित अपने स्टूडियो को खोलने पहुंचे थे। उसी वक्त बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने स्टूडियो के अंदर घुसकर उन्हें गोली मार दी। उन्हें स्थानीय लोगों ने टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चांडिल थाने की पुलिस घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज निकालकर हत्यारों का सुराग पाने की कोशिश में जुटी है। कई स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है।

साहिबगंज में शख्स की हत्या

इसी तरह की वारदात साहिबगंज जिले के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र में हुई है। यहां महादेव वरण ग्राम पंचायत के प्रधान होली कोड़ा को एक व्यक्ति ने सोमवार को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि गांव की एक जमीन को लेकर चल रहे विवाद को लेकर उन पर फायरिंग की गई है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article