राँची

Ranchi Best Place For Valentine: रांची में यहां बिताएं अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 12:19 PM IST

Ranchi Rock Garden: प्यार का सप्ताह वैलेंटाइन वीक शुरू है। यह रांची में भी खूब छाया है। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे पर प्रेमी जोड़े किसी खास स्थल पर अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करना चाहते हैं। ऐसे में रांची में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप फीमेल पार्टनर से अपने मन की बात कह सकते हैं। इन जगहों पर आपकी निजता भी काम रहेगी। इनमें सबसे बेहतर जगह रॉक गार्डेन है। इस जगह पर आप क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं।

Image

रांची का रॉक गार्डेन में वैलेंटाइन पर पहुंचते हैं हजारों प्रेमी जोड़े

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शहर के फिरयलाल से 4 किलोमीटर की दूरी पर है रॉक गार्डेन
  • गोंडा हिल के चट्टानों से बना है रॉक गार्डेन, काफी हरियाली भी
  • यहां प्रेमी जोड़ों की निजता भी रहती है बनी


Ranchi Best Place For Valentine Week: वैलेंटाइन वीक का बुधवार को दूसरा दिन है। यह प्रपोज डे है। इस दिन युवक-युवती अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। रांची में इस दिन के लिए सबसे अच्छी जगह रॉक गार्डेन है। यहां प्रेमी जोड़े खूबसूरत एवं सुकून के पल बीता सकते हैं। शहर के फिरयलाल से चार किलोमीटर की दूरी पर रॉक गार्डेन है। इस जगह हर साल हजारों प्रेमी जोड़े यहां पहुंचते हैं। अब तक बहुत सी प्रेम कहानियां इस गार्डेन ने देखी एवं लिखी हैं।

इस जिले का हर प्रेमी जोड़े कभी-न-कभी रॉक गार्डेन जरूर आता है। इस जगह की अहम बात है कि यहां डैम का मनमोहन नजारा है। गोंडा हिल के चट्टानों से यह गार्डेन बनाया गया है। वैसे यहां काफी हरियाली भी है। जो प्रेमी जोड़ों को बहुत आकर्षित करता है। इस खूबसूरत सी जगह पर आने में युवक-युवतियों को कोई परेशनी नहीं होती है। इसके साथ ही यहां उनकी निजता भी कायम रहती है।

जयपुर के बाद यह गार्डेन ही फेमस

जयपुर के बगीचे के बाद यह गार्डेन काफी प्रसिद्ध है। इस जगह की सुंदरता को मूर्ति और झरने के विभिन्न रूप और विशेष बना देता है। यह इस जगह के आकर्षण का केंद्र है। दो खंभों के सहारे लोहे का पुल बनाया गया है। इस पर चलने पर पुल हिलता है। यह पुल प्रपोज प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। यही वजह है कि गार्डेन में नई पीढ़ी के अलावा बड़े-बुजुर्ग प्रेमी जोड़े भी बहुत संख्या में पहुंचते हैं। रॉक गार्डेन सुबह 9 बजे खुलता है। यह रात 8 बजे तक खुला रहता है। इसमें प्रवेश का शुल्क 30 रुपए है।

रांची स्टेशन से 9 किमी है दूर

राची स्टेशन से रॉक गार्डेन की दूरी सिर्फ 9 किलोमीटर है। इस जगह वाहनों की पार्किंग की भी अच्छी सुविधा है। प्रेमी जोड़े यहां ऑटो, बस एवं रिक्शे से आसानी से पहुंच सकेंगे। कुछ परेशानी या दुविधा होने पर गूगल मैप का सहारा ले सकते हैं। प्रपोज डे ही नहीं पूरे वैलेंटाइन वीक यहां प्रेमी जोड़े बहुत अधिक संख्या में पहुंचते हैं। इसके अतिरिक्त वीकेंड एवं स्कूल-कॉलेज बंद रहने पर भी काफी संख्या में प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article