राँची

अफगानिस्तान और राजस्थान में साइक्लोन से रांची का बदलेगा मौसम, जानें 27 तक कैसा रहेगा मौसम?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 08:47 PM IST

Ranchi Weather: राजधानी रांची के तापमान में अब धीरे-धीरे बदलाव आएगा। रांची के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अफगानिस्तान पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोन में बदल गया है। इसके कारण कई स्थानों पर मौसम बदल जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं सुबह में कोहरा भी छाया रह सकता है।

Image

रांची के तापमान में आएगा बदलाव

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रांची के तापमान में अब धीरे-धीरे आएगा बदलाव
  • साइक्लोन की वजह से कई स्थानों पर बदलेगा मौसम
  • आसमान में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल


Ranchi Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची के मौसम में बदलाव आएगा। रांची के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोन में बदल गया है। राजस्थान में भी एक साइक्लोन बन रहा है। इसके कारण कई स्थानों पर मौसम बदल जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिन यानी 25-26 जनवरी तक कहीं-कहीं सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है।

सुबह में छाई रह सकती है धुंध

उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छाए होंगे। जबकि अन्य हिस्सों में आसमान साफ बना रहेगा। राजधानी रांची का तापमान धीरे-धीरे ऊपर जाएगा। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम से कम एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री से बढ़कर 29 डिग्री होने के आसार हैं जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान सुबह में धुंध छाए रहेगी, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र के अनुसार, 25 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। इसके बाद 26 और 27 जनवरी को अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने के आसार हैं। रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा है। जमशेदपुर का तापमान सबसे अधिक 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि खूंटी का तापमान सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article