राँची

Ranchi: पटाखे का GST बिल मांगने पर कर्नल पर जानलेवा हमला, बेटे की भी बुरी तरह पिटाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 08:17 PM IST

Ranchi News: रांची में पटाखे का जीएसटी बिल मांगना ग्राहक को भारी पड़ गया। कर्नल एमके सिंह अपने बेटे के साथ कांके रोड स्थित पटाखे की दुकान से पटाखा खरीदने पहुंचे थे। आरोप है कि, उन्होंने दुकानदार विमल से जब जीएसटी बिल मांगा तो दुकानदार के इशारे पर बिना कुछ कहे करीब 20 लोगों ने कर्नल और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया।

Image

गोंदा पुलिस थाना (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रांची में पटाखे का जीएसटी बिल मांगना पड़ा भारी
  • कर्नल और उसके बेटे पर जानलेवा हमला
  • मॉब लिंचिंग के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दुकानदार के इशारे पर कर्नल और उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल, कर्नल एमके सिंह अपने बेटे ईशान सिंह के संग कांके रोड स्थित पटाखे की दुकान से पटाखा खरीदने पहुंचे थे। आरोप है कि, जब उन्होंने दुकानदार विमल से जीएसटी बिल की मांग तो उसके इशारे पर करीब 15-20 लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। आरोप है कि, लाठी-डंडे और रॉड से उन पर हमला किया गया। जिससे पिता-पुत्र को गंभीर चोट आई है।

कर्नल ने आरोप लगाया कि, यह बहुत दुख की बात है कि, जीएसटी बिल मांगने पर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। कर्नल के बेटे ईशान सिंह के बयान पर गोंदा थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

दुकानदार के भाई ने माफी मांगी, केस वापस लेने के लिए कहा

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। कर्नल ने कहा कि, दुकानदार के भाई कमल ने पहले माफी मांगकर केस वापस लेने के लिए कहा। बाद में केस वापस नहीं लिया तो अपनी ही दुकान के एक स्टाफ राजेंद्र से उन पर और उनके बेटे पर एससी-एसटी का झूठा मुकदमा गोंदा थाने में ही दर्ज करा दिया है। आरोप है कि, उनके घर पटाखे और मिठाई भी भिजवाई, ताकि वह अपना मुकदमा वापस ले लें। कर्नल के परिवार ने कहा कि, सेना के अधिकारी बिकाऊ नहीं होते।

कर्नल ने लगाए आरोप, कहा-न्याय नहीं मिला तो कोर्ट जाऊंगा

उन्होंने कहा कि, मेरे साथ गलत हुआ है। वह कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं, ताकि आगे किसी और के साथ ऐसा ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि, अगर पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो कोर्ट जाएंगे, जरूरत पड़ने पर राज्य के गवर्नर रमेश बैस को भी इस घटना की जानकारी देंगे। कर्नल का आरोप है कि, दोनों दुकानदार भाई खुद को रसूखदार बताते हैं, खुली चेतावनी देते हैं कि, उनका कुछ नहीं कर सकता। झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उन्होंने इसके संकेत भी दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि, कर्नल की पोस्टिंग फिलहाल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। वहीं, पटाखा विक्रेता कमल का कहना है कि, जो भी हुआ वह अच्छा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि, मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मामले में गोंदा के प्रभारी रवि ठाकुर ने जानकारी दी कि, कर्नल के बेटे के कहने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर से दुकानदार के एक स्टाफ राजेंद्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजेंद्र के बयान दर्ज किए गए हैं, उसने बताया कि, पटाखा खरीदने के बाद डिस्काउंट के लिए कह रहा था। डिस्काउंट नहीं मिलने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'