राँची

Suicide in Ranchi: रांची में 5 दिन बाद पति करने वाले था दूसरी शादी, बेवफाई सह न सकी पत्नी, कर ली आत्महत्या

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 03:57 PM IST

Women Suicide in Ranchi: राजधानी में एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी है। महिला का पति दूसरी शादी करने वाला था। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। रांची में वह मशरूम का व्यवसाय किया करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

महिला ने फंदे पर लटककर दे दी जान।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमृता और जगजीवन ने 10 साल पहले की थी मंदिर में शादी
  • जगजीवन के परिवार वाले अमृता को नहीं कर रहे थे स्वीकार
  • युवक के परिजनों ने तय कर दी थी उसकी दूसरी शादी

Ranchi News: रांची के एयरपोर्ट थान क्षेत्र अंतर्गत टोनको में फंदे से झूलता एक शव मिला है। शव की शिनाख्त अमृता महतो के रूप में की गई है। जो मूलरूप से बुंडू की रहने वाली थी। रांची में वह मशरूम का व्यवसाय किया करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति जगजीवन पर आरोप है कि वह पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने वाला था। सात दिसंबर को गोड्डा की रहने वाली युवती के साथ वह शादी के बंधन में बंधने वाला था।

मृत महिला के परिवार वालों ने आशंका जताई है कि अमृता की हत्या कर उसके पति ने शव को लटका दिया है, क्योंकि दो दिन पहले इन दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। अमृता अपने पति की दूसरी शादी का विरोध कर रही थी। फिलहाल पुलिस सच्चाई जानने के लिए गिरफ्तार जगजीवन से पूछताछ कर रही है।

भतीजी के कॉल का नहीं दे रही थी जवाब

अमृता की भतीजी ने उसको कॉल किया था। जवाब नहीं मिलने पर भतीजी ने अमृता की पड़ोसी एवं अपने एक रिश्तेदार को कॉल करके अमृता से बात कराने के लिए कहा था। जब रिश्तेदार उसके घर गई थी तो अमृता ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया था। खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो अमृता फंदे से लटकी हुई थी। उसके शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए। सभी ने महिला को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए। अस्पताल ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। इस पर एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

अमृता और जगजीवन 10 साल से रह रहे थे साथ

परिवार वालों का कहना है कि 10 साल से अमृता और जगजीवन साथ रह रहे थे। इस बीच दोनों ने मंदिर में ही शादी कर ली थी। दोनों साथ व्यवसाय कर रहे थे। वहीं, अमृता को जगजीवन के परिवार वाले स्वीकार नहीं कर रहे थे। इस बात पर पति-पत्नी में काफी विवाद हो रहता था। फिर इसी बीच जगजीवन के परिजनों ने उसकी दूसरी शादी तय कर दी। इससे जगजीवन और अमृता के रिश्तों में और खटास बढ़ गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article