Ranchi daughter win Kedarkantha Track: रांची की एक और बेटी ने झारखंड का नाम रोशन किया है। बेटियों की ताकत एवं साहस को दुनिया के सामने पेश किया है। संतोषी कुमारी ने हिमालय रेंज के केदारकंठा ट्रैक को फतह कर लिया है। जिस वक्त वह पर्वत के शीर्ष पर थीं, तब तापमान माइनस 19 डिग्री था। इन्होंने 19,500 फीट की ऊंचाई तक ट्रैक की। 27 दिसंबर को उनकी यात्रा पूरी हुई है। 25 दिसंबर की सुबह संतोषी ने ट्रैकिंग की शुरुआत की थी।
इन्होंने केवल ढाई दिनों में इस ट्रैक को पूरा कर लिया। संतोषी का कहना है कि ट्रैकिंग के दौरान ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई थी। ऐसे में बीच-बीच में उन्होंने कैंप किया। केदारकंठा ट्रैकिंग समिट के शिखर पर पहुंचने के बाद इन्होंने सबसे पहले 11 बार सूर्य नमस्कार किया। फिर अपनी कामयाबी की खुशी में तिरंगा लहराया।
