राँची

Ranchi Acid Attack: पत्नी की खूबसूरती पर पति ने लगाया दाग, चेहरे पर फेंका एसिड, ये थी वजह

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 11:53 AM IST

Ranchi Acid Attack: रांची में एक पति ने पत्नी को खौफनाक सजा दे डाली। आरोपी ने अपनी पत्नी के चेहरे में एसिड फेंक दिया। उसने यह हमला उस समय किया जब पीड़िता अपना चेहरा धो रही थी। पीड़िता को इलाज के लिए परिजनों ने रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। नशे का आदि आरोपी आमिर आए दिन मामूली बातों को लेकर पीड़िता से मारपीट करता था।

Image

रांची में घरेलू झगड़े को लेकर पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका। (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नशे का आदि आरोपी आमिर आए दिन करता था पीड़िता से मारपीट
  • सुबह मुंह धोते समय फेंका पत्नी के चेहरे पर तेजाब
  • तलाक का फैसला लेने के बाद वापस मनाकर लाया था पीड़िता को घर

Ranchi Acid Attack : राजधानी रांची में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे पीड़िता का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। आरोपी ने एसिड अटैक उस वक्त किया, जब पीड़िता अपना चेहरा धो रही थी। महिला को इलाज के लिए परिजनों ने रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना राजधानी के नामकुम इलाके की है।

पीड़िता का रिम्स के बर्न वार्ड में उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक नामकुम निवासी आमिर ने घरेलू झगड़े के चलते अपनी पत्नी हिना पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के परिजनों ने रिम्स में उसके इलाज को लेकर ईएनटी, प्लास्टिक सर्जरी व सर्जरी इकाई के डॉक्टर्स से संपर्क किया है। पीड़िता का सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। रिम्स के पीआरओ डॉ.राजीव रंजन के मुताबिक पीड़िता की हालत ठीक है, मगर उस पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

यूं किया पत्नी की खूबसूरती को बेनूर

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह इलाके में रहने वाली पीड़िता के नूर को पति ने ही अपने गुस्से की आग में झुलसा कर बेनूर कर दिया। रिम्स में हिना की बुआ ने पुलिस को बताया कि अपने घर में सुबह हिना चेहरा धो रही थी। इसी बीच आमिर वहां पहुंचा और अचानक एक स्टील के बर्तन में रखे तेजाब को उसके चेहरे पर फेंक मौके से भाग छूटा। इसके बाद पीड़िता चीखने चिल्लाने लगी। जिस पर उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले गए। घटना की सूचना के बाद नामकुम थाने की पुलिस रिम्स पहुंची व मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक नशे का आदी आरोपी आमिर आए दिन मामूली बातों को लेकर पीड़िता से मारपीट करता था।

तलाक का फैसला भी लिया था

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि आए दिन की मारपीट से तंग आकर पीड़िता अपने मायके चली गई थी। दोनों के बीच सहमती से तलाक लेने की बात भी हुई। इसके बाद आरोपी आमिर ने अपनी गलती मानी व दोबारा नशा व मारपीट नहीं करने का वादा कर उसे वापस घर ले आया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने आरोप लगाया है कि झूठ बोलकर उनकी बेटी को वापस ससुराल लाया और इस तरह की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पीड़िता व परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article