Irctc New Menu: अब ट्रेन में यात्रियों को लिट्टी-चोखा, खिचड़ी, जलेबी और बहुत कुछ खाने को मिलेगा। यात्रियों की सेहत को ध्यान में रखकर आईआरसीटीसी ने नया मेन्यू बनाया है। इसमें डायबिटीज मरीजों का भी ख्याल रखा गया है। इन यात्रियों को उबाला हुआ वेजिटेबल, दूध के साथ ओट्स, दूध के कॉर्न फलेक्टस एवं गेहूं के आटे के ब्रेड के साथ ऑमलेट दिया जाना है। आईआरसीटीसी के मुताबिक अब चलती ट्रेन में रात में सोते समय यात्री को गर्म दूध दिया जाएगा। 250 मिलीलीटर दूध 20 रुपए में दिया जाना है। इसे बच्चे एवं बुजुर्गों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
आईआरसीटीसी के नए मेन्यू चार्ट के मुताबिक दही बड़ा दो पीस का 30 रुपए, आलू, प्याज, बैंगन का पकौड़ा 30 रुपए का मिलेगा। ढोकला 30 रुपए, पोहा 30 रुपए, मशाला डोसा 50 रुपए, पनीर पकौड़ा 50 रुपए, वेज बर्गर 50 रुपए, राजमा-छोला 50 रुपए, पाव-भाजी एवं वेज नूडल्स 50 रुपए, दाल-बाटी चूरमा 100 रुपए में मिलेगा।
