Ranchi News: राजधानी की ट्रैफिक में गुरुवार को अहम बदलाव किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक इन वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। वहीं, कई रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। दरअसल, मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल रमेश बैस द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। राज्यपाल का कारकेड राजभवन मोड़ से होकर रंधीर वर्मा चौक, एटीआई मोड़, सिद्धो-कान्हू पार्क, रांची कॉलेज, राजकीय अतिथिशालस से बाएं मुड़कर वीवीआईपी प्रवेश द्वार से मुख्य मंच तक पहुंचना है।
मोरहाबादी मैदान में प्रवेश के लिए ही ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। झंडोत्तोलन के समय बिना पास के वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वीवीआईपी के लिए अलग रास्ता निर्धारित है। गाड़ियों के लिए विशेष पार्किंग बनाई गई है। मुख्य समारोह स्थल तक जाने के लिए 13 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं।
