राँची

Ranchi: लॉरेंस का करीबी मयंक सिंह अजरबैजान से रांची लाया गया, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी कोर्ट में पेशी

झारखंड ATS ने इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस वाले गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर रांची लाया। लॉरेंस बिश्नोई का करीबी मयंक भारत और विदेश में कई अपराधों में शामिल रहा। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Image

बख्तरबंद गाड़ियों से जाएगा कोर्ट

Photo : Times Now Digital

Ranchi News: शनिवार की सुबह झारखंड ATS की टीम ने खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान के बाकू से रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ले आई। यहां से सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक सिंह को एटीएस मुख्यालय ले जाया गया जहां उससे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रखा जाएगा। बता दें कि, आधी रात को अजरबैजान के बाकू में कैद मयंक सिंह को झारखंड ATS के हवाले कर दिया गया था।

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है मयंक

मयंक सिंह को इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस सूची में रखा गया था। वह झारखंड का पहला गैंगस्टर है जिसे विदेश में गिरफ्तार कर प्रत्यर्पित किया गया है। मयंक सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी रहा है। भारत से भागने से पहले वह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई बड़े अपराधों में शामिल था। गैंगस्टर मयंक सिंह को पिछले साल बाकू में हिरासत में लिया गया था।

विदेश में भी जारी रहे अपराध

देश छोड़ने के बाद भी मयंक सिंह ने अपने आपराधिक काम जारी रखे। इंटरनेट कॉल के जरिए वह भारतीय व्यापारियों को धमकियां देता रहा और सोशल मीडिया पर अपने काम का बखान करता था। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था। इसी कारण अजरबैजान की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article