शहर

अहमदाबाद में फिल्मी स्टंट! पुलिसकर्मी ने स्कूटी से किया कार का पीछा, 17 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ahmedabad Liquor Smuggling: पुलिस टीम ने झगड़िया ब्रिज के पास निगरानी रखी। कार वहां पहुंची तो दो पुलिस कांस्टेबलों ने उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि, कार सवारों ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार से भागने लगे। इस पर एक पुलिसकर्मी ने स्कूटी से उनका पीछा किया और कार को पकड़ लिया।​​

Image

अहमदाबाद में पुलिस ने पकड़े शराब तस्कर (फोटो साभार- TNN)

Ahmedabad Liquor Smuggling: अहमदाबाद के मणिनगर में झगड़िया ब्रिज के पास पुलिस ने शराब से भरी क्रेटा कार का पीछा कर दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्यामलाजी-राजस्थान बॉर्डर से विदेशी शराब और बीयर की खेप लेकर अहमदाबाद आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे कार भगाकर फरार होने लगे। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने एक्टिवा से कार का पीछा किया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई जोन-6 LCB की टीम ने PSI एम.आर. ब्रह्मभट्ट को मिली सूचना के आधार पर की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि क्रेटा कार में शराब की खेप श्यामलाजी बॉर्डर से अहमदाबाद लाई जा रही है और इसे कागड़ापीठ इलाके में पहुंचाया जाना है।

पुलिस ने एक्टिवा से क्रेटा को पकड़ा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झगड़िया ब्रिज के पास निगरानी रखी। क्रेटा कार वहां पहुंची तो दो पुलिस कांस्टेबलों ने उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि, कार सवारों ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार से भागने लगे। इस पर एक पुलिसकर्मी ने एक्टिवा से उनका पीछा किया और कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार में सवार साहिल उर्फ बॉबी उर्फ भेदरो वाघेला और ध्रुव उर्फ धुलियो परमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब ₹3.74 लाख की विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। पुलिस ने क्रेटा कार समेत कुल ₹17.31 लाख का माल जब्त किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- दिवाली की रात अहमदाबाद के कई इलाकों में लगी आग

शराब सप्लायर समेत पांच आरोपी वांटेड

पुलिस के मुताबिक, शराब की खेप श्यामलाजी-राजस्थान बॉर्डर के पास से लाई गई थी। इसे अहमदाबाद के कागड़ापीठ इलाके में पहुंचाया जाना था। मामले में शराब सप्लाई करने वाले कथित आरोपी और अहमदाबाद के खोखरा तथा अमराईवाड़ी इलाके में शराब की खेप मंगवाने वालों समेत पांच अन्य लोगों को वांटेड घोषित किया गया है। पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश कर रही है और शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article