राँची

अजीब है रांची का ये गांव! यहां हर घर के आगे है भूतों का घर, जानिए क्या है सच

रांची के एक गांव के नाम से ही लोगों को डर लगता है। इस गांव का नाम है भूत गांव। महिलाएं यहां शादी के दूसरे दिन ही डरकर मायके भाग जाती है। आइए जानते हैं क्या है इस गांव की कहानी-

Image

रांची का भूत गांव

Ranchi: झारखंड अपनी खूबसूरज प्राकृतिक जगहों के लिए मशहूर है। आपने यहां के कई जगहों के बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आपने ने झारखंड के रांची में स्थित एक डरावने गांव के बारे में सुना है। इस गांव काम नाम सुनकर ही लोग डर जाते हैं। दरअसल, यह गांव झारखंड की राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर एक जगह है खूंटी के पास है। इस गांव का नाम भूत गांव है। प्राकृति के गोद में बसा ये गांव अपने नाम के कारण जाना जाता है। अपने डरावने नाम की वजह से ही यह गांव लंबे समय से उपेक्षा का शिकार होता रहा है। लेकिन, अब धीरे-धीरे इस गांव के लोग जागरूक हो रहे हैं।

इस गांव का खौफ इनता ज्यादा था कि इस गांव में पहले कोई अपनी लड़की नहीं देना चाहता था। इस गांव से रिश्ता नहीं जोड़ना चाहता था। कोई यहां शादी नहीं करना चाहता था। लोगों को इस गांव से डर लगता था, उन्हें लगता था कि यह गांव भूतिया है। यहां भूतों का बसेरा है।

100 साल पहले अग्रेजों ने रखा नाम

लेकिन, जब उन्हें यह समझाया गया कि यह सिर्फ नाम है। जो 100 साल पहले अंग्रेज देकर गए थे,तब कहीं जाकर लोगों ने इस गांव में अपनी बेटियों की शादी करनी शुरू की। पहले इस गांव का खौफ इस कदर फैला था कि महिलाएं शादी के बाद भी भूत के डर से मायके भाग जाती थी।

यहां होती है भूतों की पूजा

भूत गांव की परंपरा है कि लोग यहां सभी त्योहारों पर पहले भूतों की पूजा करते हैं। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि अगर यहां भूतों की पूजा नहीं की गई तो गांव की हानी होती है। पूजा करने से भूत खुश रहते हैं और गांव वालों की बरकत होती है। इसलिए किसी भी त्योहार में पहले भूतों की पूजा होती है।

घर के पास है भूतों की समाधि

इस गांव के लोगों के गांव के बीच में अपने पूर्वजों की समाधि बना रखी है। क्योंकि इनका मानना है कि भूतों की पूजा से गांव वालों को लाभ होता है। आपको बता दें कि ये गांव वालो कोई भूत-प्रेत नहीं, बल्कि अनपे पूर्वजों को ही भूत कहते हैं। इनका मानना है कि पूर्वज खुश रहेंगे तो उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहेगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article