राँची

Indian Railway: एक घंटे कम समय में पूरा होगा रांची से हावड़ा का सफर, बाईपास लाइन बनेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 07:26 PM IST

Indian Railway: झारखंड की राधानी रांची से हावड़ा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। रेलवे रांची और मुरी रेलखंड पर सिल्ली से इलू के बीच बाईपास लाइन बनाने जा रहा है। रेल मंत्री के आदेश पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। मार्च तक डीपी आर तैयार हो जाएगी। इस लाइन के शुरू होने से यात्रियों का एक घंटा बचेगा।

Image

रांची से हावड़ा जाना होगा और भी आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रांची से हावड़ा जाने वाले यात्रियों का सफर होगा आसान
  • रांची और मुरी रेलखंड पर सिल्ली से इलू के बीच बनेगी बाईपास लाइन
  • रेलमंत्री के निर्देश पर डीपीआर बनाने का कार्य शुरू


Indian Railway: रांची से हावड़ा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी रांची और मुरी रेलखंड पर सिल्ली से इलू बाईपास लाइन बनेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही डीपीआर बनाने का निर्देश दे चुके है। रांची रेल डिवीजन ने 10 किलोमीटर बाइपास लाइन पर डीपीआर बनाने पर कार्य शुरू हो गया है। रांची डीआरएम प्रदीप गुप्ता के अनुसार, सिल्ली- इलू लाइन की डीपीआर यानि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है। मार्च माह तक डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही डीपीआर रिपोर्ट को जल्द मंत्रालय भेजने का निर्देश दिया गया है।

रेल मंत्रालय से इसे मंजूरी मिल जाएगी। रेलवे की पहल से रांची से हावड़ा और जमशेदपुर की दूरी अब और भी कम हो जाएगी। सफर भी सुगम हो जाएगा। इसके बनने से करीब एक घंटे की बचत होगी। रांची के पास सिल्ली और वेस्ट बंगाल के इलू (पुरुलिया के पास) के बीच प्रस्तावित बाइपास रेल लाइन के सर्वे को वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में मंजूरी दी गई थी।

रांची के लोगों को मिल सकती है नई ट्रेन

प्रस्तावित लाइन की लंबाई करीब 10 किमी है, जिसे मामूली बदलाव के साथ कम करके 2.5 किमी तक किया जा सकता है। रेलवे रांची से टाटा के बीच नई पैसेंजर गाड़ियां भी चला सकता है। इसके साथ ही टाटा से रांची होते हुए टोरी होकर अन्य राज्यों को भी कनेक्ट किया जा सकता है। जिससे रांची के लोगों को नई ट्रेन मिल सकती है। रांची से टाटा की तरफ जाने वाली रेलगाड़ी को मुरी नहीं जाना पड़ेगा। यह ट्रेनें मुरी से पहले सिल्ली स्टेशन से ही नई बनने वाली बाईपास लाइन से इलू होते हुए सीधे टाटा पहुंचेगी। टाटा की तरफ जाने वाली ट्रेन को मुरी स्टेशन पर इंजन रिवर्स करना पड़ता है। इस वजह से करीब 40 से 50 मिनट का वक्त लग जाता है।

मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम

ऐसे में पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों के समय में बचत होगी। वहीं टाटा की ओर जानेवाली मालगाड़ी के कारण मुरी स्टेशन पर कंजेशन भी कम होगा। रांची के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सिल्ली-इलू की डीपीआर बनाई जा रही है। दो माह में डीपीआर बनाकर रेल मंत्रालय को भेज दी जाएगी। डीपीआर की मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article